प्रचंड गर्मी और लगातार बिजली कटौती से उपजे गुस्से को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के 31 संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों पर प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) के जवानों को तैनात किया जाएगा।
यह फैसला उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया। हाल में कई इलाकों में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली उपकेंद्रों पर हंगामा, घेराव और पथराव की घटनाएं बढ़ गई थीं। प्रशासन ने साफ कहा है कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।
जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर इन उपकेंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ PAC के जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार के हंगामे या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
The post लखनऊ में बिजली संकट पर सख्ती, 31 संवेदनशील उपकेंद्रों पर PAC जवानों की तैनाती appeared first on Live Today | लाइव टुडे.







