Home आवाज़ न्यूज़ आरक्षण पर ऐतिहासिक फैसला: ज्यादा अंक वाले आरक्षित अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा...

आरक्षण पर ऐतिहासिक फैसला: ज्यादा अंक वाले आरक्षित अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा से नहीं रोका जा सकता, हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

0
🔊 खबर सुनें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने आरक्षण व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि यदि कोई आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से अधिक अंक प्राप्त करता है तो उसे सिर्फ आरक्षित कट-ऑफ न होने के आधार पर मुख्य परीक्षा (मेन्स) से वंचित नहीं किया जा सकता।

न्यायालय ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कहा कि ऐसा करना संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 16(1) का उल्लंघन है। कोर्ट के अनुसार, योग्यता के बावजूद केवल तकनीकी नियमों के कारण प्रतिभावान छात्रों को अवसर से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है।

इसके साथ ही अदालत ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के विवादित विज्ञापन और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के 9 जनवरी 2020 के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

The post आरक्षण पर ऐतिहासिक फैसला: ज्यादा अंक वाले आरक्षित अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा से नहीं रोका जा सकता, हाई कोर्ट का बड़ा आदेश appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleरुपया 100 के पार जाने वाला है? विशेषज्ञों का कहना है- घबराने की जरूरत नहीं
Next articleUP में गर्मी के साथ बिजली संकट ने मचाया हंगामा, लखनऊ से मेरठ तक लोग सड़कों पर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।