Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News: जौनपुर में सोनार नरहरी सेना का धरना कल, पीएम के...

Jaunpur News: जौनपुर में सोनार नरहरी सेना का धरना कल, पीएम के सोना खरीदने वाले बयान पर जताएंगे विरोध | आवाज़ न्यूज़

0
IMG-20260521-WA0000
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। सोनार नरहरी सेना एवं अन्य संगठनों की ओर से 22 मई 2025 दिन शुक्रवार को हनुमान घाट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा, जिसमें स्वर्णकार कारीगर, सोनार समाज एवं सर्राफा व्यापारी शामिल होंगे।

सोनार नरहरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “एक वर्ष तक भारतवासी सोना न खरीदें” वाले बयान के बाद सर्राफा व्यापारियों और स्वर्णकार समाज में चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस बयान से लाखों कारीगर परिवार प्रभावित और भयभीत महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि समाज की मांगों और समस्याओं को प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और कानून व्यवस्था का पालन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सर्राफा व्यापारी बंधुओं और स्वर्णकार समाज के लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

इस संबंध में जानकारी सोनार नरहरी सेवा के जिला अध्यक्ष शुभ सेठ द्वारा दी गई।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमऊ में तेज रफ्तार कार पलटी, गर्भवती पत्नी समेत तीन की मौत, एक घायल
Next articleआवाज़ ai
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।