लखनऊ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 14 वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक अरुप बख्शी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास भारतीय पासपोर्ट और फर्जी वोटर आईडी समेत कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।
जांच में पता चला कि अरुप बख्शी वर्ष 2012 में नेपाल के रास्ते भारत घुसा था। इसके बाद उसने सीतापुर जिले को ठिकाना बनाया और फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। बाद में वह लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में रहने लगा, जहां उसने जमीन खरीदी और खुद को डॉक्टर बताकर क्लीनिक चलाकर इलाज भी कर रहा था।
खुफिया सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा। उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
The post लखनऊ पुलिस ने 14 साल से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार, पासपोर्ट और फर्जी दस्तावेज बरामद appeared first on Live Today | लाइव टुडे.








