Home आवाज़ न्यूज़ मेरठ IIMT यूनिवर्सिटी में शिक्षक पर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को...

मेरठ IIMT यूनिवर्सिटी में शिक्षक पर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल

0
🔊 खबर सुनें

मेरठ के IIMT यूनिवर्सिटी में एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। यूनिवर्सिटी के शिक्षक लखविंदर सिंह पर गर्ल्स हॉस्टल में रात 11 बजे जबरन घुसकर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और उन्हें धमकाने का गंभीर आरोप लगा है।

आरोप है कि घटना के दौरान शिक्षक ने छात्राओं को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। जब छात्राओं ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो उन पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले में छात्राओं और परिजनों में भारी आक्रोश है। मृतका के परिवार ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हॉस्टल सुरक्षा को लेकर पूछताछ कर रही है।

The post मेरठ IIMT यूनिवर्सिटी में शिक्षक पर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, बक्शा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Next articleसीतापुर में पति ने की गर्भवती पत्नी की बांके से काटकर हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर की दी जान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।