Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur news टीबी मरीजों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं पोषाहार...

Jaunpur news टीबी मरीजों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं पोषाहार वितरण शिविर आयोजित

0
🔊 खबर सुनें

बदलापुर / जौनपुर।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा गोद लिए गए 127 टीबी मरीजों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं पोषाहार वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक दवाएं एवं पोषण सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने मरीजों को नियमित दवा सेवन एवं पोषाहार लेने के लिए प्रेरित करते हुए टीबी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ डायबिटीज, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। मरीजों के वजन का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं, टॉनिक, ओआरएस पैकेट और मास्क वितरित किए गए।

संस्था प्रमुख डॉ. अंजु सिंह ने लोगों से टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने गर्मी और लू से बचाव को लेकर भी जागरूक किया और बताया कि लू का असर दिमाग, हृदय सहित शरीर के कई अंगों पर पड़ सकता है।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक सलिल यादव, पीपीएम समन्वयक सुरेंद्र निषाद, संस्था की कोषाध्यक्ष शीला दूबे समेत कई लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य जांच टीम में डॉ. मुन्ना पांडे, तरुण कुमार, सीएचओ कविता पाल, छोटू लाल निगम, तौकीर अहमद और अंकित विश्वकर्मा शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश त्रिपाठी ने किया। उन्होंने संस्था द्वारा स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था की प्रबंधिका डॉ. अंजु सिंह की समाज सेवा की भावना और मेहनत से क्षेत्र के लोगों को निरंतर लाभ मिल रहा है।

रिपोर्ट : आवाज़ न्यूज़, जौनपुर

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleKhuthan News भूमिधरी जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार
Next articleट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया: ‘अगले कुछ दिनों में हो सकता है हमला’, तेहरान बोला- खोलेंगे नए मोर्चे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।