उत्तराखंड के ऋषिकेश में खांड गांव क्षेत्र में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रेन पूरी तरह खाली थी क्योंकि उसका मेंटेनेंस चल रहा था। इससे किसी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस के दौरान ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए, जिसकी वजह से डिब्बे डिरेल हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है और रेलवे की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।
हादसे के करीब ढाई घंटे बाद भी रेलवे प्रशासन के कोई बड़े अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। स्थिति को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मोर्चा संभाला और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
The post ऋषिकेश में रेल हादसा: उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन खाली होने से बचा बड़ा अनर्थ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.








