Home आवाज़ न्यूज़ केरल में सत्ता बदलाव: कांग्रेस के वीडी सतीशन बने नए मुख्यमंत्री, UDF...

केरल में सत्ता बदलाव: कांग्रेस के वीडी सतीशन बने नए मुख्यमंत्री, UDF की 10 साल बाद वापसी

0
🔊 खबर सुनें

केरल की राजनीति में सोमवार को ऐतिहासिक उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने राज्यपाल आरवी आर्लेकर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही उनके 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की।

इसके साथ ही केरल में पिछले 10 साल से सत्ता में रहे वाम मोर्चा (LDF) की सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की भव्य वापसी हुई है।

शपथ ग्रहण समारोह
तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता इस मौके पर उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से हुई।

नई कैबिनेट में 14 नए चेहरों को जगह दी गई है। कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ समेत कई नेताओं ने शपथ ली, जबकि सहयोगी IUML को 5 और अन्य सहयोगी दलों को बाकी पद दिए गए हैं।

The post केरल में सत्ता बदलाव: कांग्रेस के वीडी सतीशन बने नए मुख्यमंत्री, UDF की 10 साल बाद वापसी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article‘मैं फंस गई हूं, बात नहीं कर सकती’: नोएडा की त्विषा का आखिरी मैसेज, भोपाल में संदिग्ध मौत
Next articleउत्तर भारत में लू का सितम, 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।