Home आवाज़ न्यूज़ उत्तर भारत में लू का सितम, 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का...

उत्तर भारत में लू का सितम, 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

0
🔊 खबर सुनें

देश में मौसम दो ध्रुवों पर बंटा हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप बढ़ने वाला है, वहीं दूसरी तरफ 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आगरा, गाजीपुर और राजस्थान के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। राजस्थान में पारा 45°C के पार जा सकता है, जबकि तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी।

बारिश और आंधी का अलर्ट
मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो-अलर्ट जारी किया गया है। केरल के पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

The post उत्तर भारत में लू का सितम, 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकेरल में सत्ता बदलाव: कांग्रेस के वीडी सतीशन बने नए मुख्यमंत्री, UDF की 10 साल बाद वापसी
Next articleवी.डी. सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।