Home आवाज़ न्यूज़ फिर बढ़े CNG दाम! 3 दिनों में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, दिल्ली...

फिर बढ़े CNG दाम! 3 दिनों में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में अब ₹80.09 प्रति किलो

0
🔊 खबर सुनें

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे कुल मिलाकर सीएनजी अब ₹3 प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत ₹80.09 प्रति किलो हो गई है। गाजियाबाद और नोएडा में यह ₹88.70 प्रति किलो पहुंच गई है। मुंबई में फिलहाल ₹84 प्रति किलो है।

राहत की खबर
घरेलू PNG और रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
दरअसल, भारत अपनी आधी से ज्यादा प्राकृतिक गैस विदेशों से आयात करता है। हॉर्मुज संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस महंगी हुई है, जिसका बोझ अब उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

The post फिर बढ़े CNG दाम! 3 दिनों में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में अब ₹80.09 प्रति किलो appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleNEET-UG लीक: CBI ने दूसरे सरगना को गिरफ्तार किया
Next articleदिल्ली मेट्रो की लिफ्ट के अंदर पेशाब करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।