Home आवाज़ न्यूज़ ‘कमीशन की खींचतान’ से अटका मंत्रालय बंटवारा: अखिलेश यादव का भाजपा पर...

‘कमीशन की खींचतान’ से अटका मंत्रालय बंटवारा: अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

0
🔊 खबर सुनें

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार में नए मंत्रियों के विभाग बंटवारे में हो रही देरी को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि मंत्रालयों के बंटवारे में देरी प्रशासनिक नहीं, बल्कि ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे को लेकर मचे घमासान का नतीजा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री बनने के बाद भी नए मंत्री ‘दर्शक दीर्घा’ में बैठकर देखने को मजबूर हैं।

अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता अब नए मंत्रियों पर कड़ी नजर रखेगी और भ्रष्टाचार के ऑडियो-वीडियो सबूत इकट्ठा करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आखिरी बार सत्ता में है, इसलिए “दसों हाथों से पैसा बटोरना” चाहती है, लेकिन जागरूक जनता इसे कभी कामयाब नहीं होने देगी।

The post ‘कमीशन की खींचतान’ से अटका मंत्रालय बंटवारा: अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराधाकृष्णन समिति की सिफारिशें और NEET विवाद के बीच इसका गठन
Next articleअर्शदीप सिंह पर बैन की मांग, तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहने पर शिवरामाकृष्णन ने की तीखी आलोचना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।