Home आवाज़ न्यूज़ राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर BJP का तीखा हमला: “22 साल...

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर BJP का तीखा हमला: “22 साल में 54 दौरे, किसने की फंडिंग?”

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पिछले 22 वर्षों में राहुल गांधी 54 बार विदेश जा चुके हैं, जिन पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुआ है।

पात्रा ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी की 10 साल की कुल आय सिर्फ 11 करोड़ रुपये है, फिर इतना बड़ा खर्च कहां से आ रहा है? उन्होंने पूछा कि इन यात्राओं की फंडिंग कौन कर रहा है और राहुल गांधी SPG सुरक्षा को चकमा देकर विदेश में किससे मिलते हैं।

बीजेपी ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और वित्तीय पारदर्शिता का मुद्दा बताया है, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है।

The post राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर BJP का तीखा हमला: “22 साल में 54 दौरे, किसने की फंडिंग?” appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहमीरपुर: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, युवक की गोली मारकर हत्या
Next articleविपक्ष के नेता और छह बार के कांग्रेस विधायक वीडी सतीसन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।