Home आवाज़ न्यूज़ ‘डिवोर्स’ का ऐलान, फिर खुशहाल तस्वीरें: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के...

‘डिवोर्स’ का ऐलान, फिर खुशहाल तस्वीरें: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्ते का उतार-चढ़ाव

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के साथ उनका निजी जीवन भी चर्चा में आ गया है। प्रतीक यादव (38) भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।

इस साल जनवरी में प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा को “सेल्फिश” और “फैमिली डिस्ट्रॉयर” बताते हुए डिवोर्स देने का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था कि अपर्णा सिर्फ fame और influence चाहती हैं और उनके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘सरकार आने दो, फिर देख लेंगे… ऐसा कहने वालों को पार्टी से निकालें’, 2027 चुनाव को लेकर शिवपाल यादव की सपा कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत

हालांकि कुछ महीने बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुशहाल परिवार की नजर आईं। डिवोर्स वाले पोस्ट भी हटा दिए गए थे।

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी 2011 में हुई थी। उनके एक बेटी है। अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहे और फिटनेस एवं रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े थे।

The post ‘डिवोर्स’ का ऐलान, फिर खुशहाल तस्वीरें: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्ते का उतार-चढ़ाव appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleतेल संकट में PM मोदी का संदेश: SPG काफिले का आकार 50% घटाया, EV पर जोर
Next articleएयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।