कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निवेश सलाहकार मुथुकृष्णन धंडपानी ने खुलासा किया है कि वे 2013 से राहुल के म्यूचुअल फंड निवेश संभाल रहे हैं। धंडपानी ने बताया कि वे 2014 से ही मजबूत भाजपा और नरेंद्र मोदी के समर्थक रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी ने कभी भी उनके राजनीतिक विचारों को लेकर कोई आपत्ति नहीं की।
धंडपानी ने लिखा कि राहुल पेशेवर काम और राजनीतिक विचारों को अलग-अलग रखते हैं। उन्होंने राहुल को “बहुत अच्छे इंसान” और प्रोफेशनल्स का सम्मान करने वाला बताया।
राहुल गांधी ने इस पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा,
“मुथु जी, आपकी राजनीतिक राय आपकी अपनी है — लेकिन कृपया मेरे निवेश पर रिटर्न जल्दी बढ़ाइए।”
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
The post राहुल गांधी के निवेश सलाहकार निकले BJP समर्थक, 14 साल से संभाल रहे हैं पोर्टफोलियो; राहुल का मजाकिया जवाब appeared first on Live Today | लाइव टुडे.









