Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News दूल्हा हत्याकांड के फरार आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम...

Jaunpur News दूल्हा हत्याकांड के फरार आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित

0
file_0000000035f8720bbc93b7914bdfef65
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दूल्हा हत्याकांड के फरार आरोपियों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर तीन वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार इनामी आरोपियों में—

प्रदीप बिंद पुत्र सोमारू बिंद निवासी चिकसांवा थाना बरदह, जनपद आजमगढ़

रवि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सोधी थाना खेतासराय, जौनपुर

भोले राजभर पुत्र जियालाल निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा, जौनपुर

शामिल हैं।

इन आरोपियों के खिलाफ थाना खेतासराय में मु0अ0सं0 90/2026 धारा 103(1) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 91/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में पहले भी कई सहयोगियों और संरक्षकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि खेतासराय क्षेत्र में बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था।

– आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में मुफ्त राशन वितरण की तिथि बढ़ी, अब 14 मई तक मिलेगा खाद्यान्न
Next articleविजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, स्टेडियम में जश्न के बीच ली शपथ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।