Home आवाज़ न्यूज़ बिजनौर: सपा सांसद रुचि वीरा के समर्थकों और सावित्री देवी ट्रस्ट के...

बिजनौर: सपा सांसद रुचि वीरा के समर्थकों और सावित्री देवी ट्रस्ट के बीच भूमि विवाद भड़का, प्रशासन ने मांगे दस्तावेज

0
🔊 खबर सुनें

कोतवाली शहर क्षेत्र के बैराज रोड पर गुरुवार शाम वर्षों पुराना भूमि विवाद फिर से भड़क उठा। समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा के समर्थक और सावित्री देवी ट्रस्ट के पदाधिकारी आमने-सामने आ गए। ट्रस्ट की ओर से चैरिटेबल अस्पताल बनाने का दावा किया जा रहा है, जबकि सांसद समर्थक ट्रस्ट पर सीमा से अधिक कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर ने बताया कि विवादित जमीन उनके नाम दर्ज है और कोर्ट का स्टे आदेश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद समर्थक ट्रैक्टर लेकर कब्जा करने पहुंचे थे। वहीं सांसद समर्थक खुशनूद खां ने कहा कि वे केवल राजस्व अभिलेखों के अनुसार अपनी सीमा में काम कराना चाहते हैं।

तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। प्रशासन ने दोनों पक्षों से संबंधित दस्तावेज और पैमाइश रिपोर्ट मांगी है। राजस्व टीम जल्द ही स्थलीय जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

The post बिजनौर: सपा सांसद रुचि वीरा के समर्थकों और सावित्री देवी ट्रस्ट के बीच भूमि विवाद भड़का, प्रशासन ने मांगे दस्तावेज appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleMV Hondius पर हंटावायरस का कहर: 3 मौतें, 8 संक्रमित, 2 भारतीय क्रू मेंबर्स की स्थिति अज्ञात
Next articleटीवीके ने विधायकों की बैठक की, एआईएडीएमके-डीएमके गठबंधन की चर्चाएँ तेज़ हुईं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।