Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली का खंभा गिरने से बी-फार्मा...

Jaunpur News जौनपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली का खंभा गिरने से बी-फार्मा छात्र की मौत

0
🔊 खबर सुनें

 Aawaz News 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में बी-फार्मा के छात्र की मौत हो गई। सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर भकुरा गांव के पास तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर सड़क किनारे सो रहे युवक पर गिर गया।

मृतक की पहचान सनी राजभर (22 वर्ष) निवासी जपटापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सनी भकुरा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार रात वह घर के सामने दरवाजे पर सो रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर सीधे सनी के सिर पर गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से नाराज लोगों ने सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

– आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article200 रुपये न देने पर हत्या, दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चाकुओ से गोदा
Next articleJaunpur News जौनपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर 5 लोगों को पीटा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।