Home आवाज़ न्यूज़ 200 रुपये न देने पर हत्या, दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में...

200 रुपये न देने पर हत्या, दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चाकुओ से गोदा

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है. यहां 200 रुपये के विवाद में एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अली अहमद फखरूद्दीन के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है. फखरूद्दीन खाना खाने के बाद घर के पास टहलने निकले थे. इसी दौरान एक युवक ने उनसे नशा करने के लिए 200 रुपये मांगे. जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपित ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

एक चश्मदीद शरफुद्दीन ने बताया कि अली अहमद फखरुद्दीन की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी और वे खाना खाने के बाद टहलते हुए भाई की दुकान पर आए थे. दोनों भाई आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी इलाके का ही रहने वाला मोहसिन वहां पहुंचा. मोहसिन नशे की हालत में था. दुकान पर आते ही उसने फखरुद्दीन से शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे. जब फखरुद्दीन ने पैसे देने से मना किया तो मोहसिन ने धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया।

The post 200 रुपये न देने पर हत्या, दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चाकुओ से गोदा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत
Next articleJaunpur News जौनपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली का खंभा गिरने से बी-फार्मा छात्र की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।