Home जौनपुर बाइक से आए बदमाशों ने दूल्हे को गोली मारकर मौत की नींद...

बाइक से आए बदमाशों ने दूल्हे को गोली मारकर मौत की नींद सुलाया

0
🔊 खबर सुनें
मृतक
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाज़ार में शुक्रवार रात्रि हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने कार से जा रहे दूल्हे को गोली मारकर मौत की नींद सुलाया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने में कामयाब रहें। जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी आज़ाद बिंद लगभग (22) वर्ष पुत्र राम लखन बिंद की खेतासराय के बीबीपुर (जमदहाँ)निवासी मोरख बिंद की पुत्री से विवाह तय था जिसमें वह बतौर दूल्हा शुक्रवार को अपनी बारात लेकर निकला था कि इसी बीच रास्ते में बादशाही बाजार में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दूल्हे को लक्ष्य कर गोली मार दिया जो चालक सीट के बगल में बैठा था। ऐसे में बाजार में अफरा तफरी मच गई और लोग अपनी दुकान बंद कर भागने लगे। सूचना पर पहुंचे खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से हबीब हॉस्पिटल ले गए जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पर ही उपचार के दौरान कुछ ही पल में मौत हो गई। इधर वर और वधू पक्ष की सूचना पर शादी का माहौल बिल्कुल गमगीन हो गया। फिलहाल घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।पुलिस इस मामले में कुछ भी अभी कहने से परहेज कर रही है। इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। दुल्हन भी रो रोकर बेहोश हो जा रही है।
घटना को लेकर दूसरी तरफ स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही चर्चा की मानी जाए तो 
दुल्हन से ‘इश्क’ करने वाले आशिक की तरह शक की घूम रही है सुई,शादी न करने की बार-बार दी गई थी धमकी
मनेछा मार्ग पर घात लगाकर बैठे थे शिकारी, घटना से दहल उठा इलाका
खेतासराय थाना क्षेत्र में हुई दूल्हे की हत्या ने अब एक नया और बेहद सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। शुक्रवार की रात जिस आजाद बिंद की आंखों में नई जिंदगी के सपने थे, उसे ‘खूनी प्रेम त्रिकोण’ का शिकार बना दिया गया। चर्चा कि मनी जाए तो यह वारदात किसी पुरानी रंजिश की नहीं, बल्कि दुल्हन के सिरफिरे आशिक के जुनून का नतीजा है। गोलियों से छलनी होने के बाद आजाद को जिंदा हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; स्ट्रेचर पर ही उसने आखिरी सांस ली और शादी की शहनाइयां चीखों में बदलगईं।
यह भी अगर जनचर्चाओं की मानें तो आजाद बिंद को इस शादी को न करने के लिए बार-बार अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही थीं। सूत्रों का कहना है कि दुल्हन से जुड़े किसी ‘सिरफिरे आशिक’ ने आजाद को पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन परिवार की खुशी के लिए आजाद बारात लेकर निकल पड़ा। खेतासराय स्थित बारात घर से निकलते ही मनेछा बादशाही मार्ग पर घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उसकी इसी हिम्मत की सजा मौत के रूप में दी।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलेखपाल पुत्र और अध्यापिका समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Next articleTMC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: केंद्र सरकार के कर्मचारी बने रहेंगे गिनती स्टाफ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।