Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, समाजवादी मजदूर सभा...

Jaunpur News जौनपुर: मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, समाजवादी मजदूर सभा का भव्य कार्यक्रम

0
🔊 खबर सुनें

 Aawaz News 

जौनपुर: मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, समाजवादी मजदूर सभा का भव्य कार्यक्रम

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा के तत्वाधान में प्रिंस ईंट उद्योग, लाला बाजार स्थित ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अमित यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अजय यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रमिकों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि अमित यादव ने मजदूरों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष हुए हैं, लेकिन वर्तमान समय में श्रमिकों के अधिकारों पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने श्रमिकों के हित में आवाज उठाने की बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी विचारधारा हर वर्ग को समान भागीदारी देने की पक्षधर है और महिला श्रमिकों को भी आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सादिक अली, रमाशंकर चौहान, धीरज सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजबहादुर यादव, अच्छेलाल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में सभी श्रमिकों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआवाज़ न्यूज़ Aawaz News पत्रकार रजिस्ट्रेशन
Next articleजेफरी एपस्टीन का जनता से छिपा हुआ आत्महत्या नोट सामने आया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।