Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत, वाराणसी में...

जौनपुर: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत, वाराणसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News 

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर (उम्र लगभग 24 वर्ष), पुत्र मुस्तफा घोसी बुधवार को तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजरते समय एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

वाराणसी में उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

विधानसभा
लाइव पोल
⏱️ पोल समाप्त होगा: गणना हो रही है…
2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी?
UP चुनाव में जनता का मूड — अपना वोट दें!
📊 54 वोट 📅 28 Feb 2027 तक
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleTET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत, 25 लाख शिक्षकों के लिए जगी न्याय की आस
Next articleमोजतबा ख़ामेनेई ने होर्मुज को लेकर ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।