Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: जयमाल और आधे फेरों के बाद विवाद, बारात बिना...

Jaunpur News जौनपुर: जयमाल और आधे फेरों के बाद विवाद, बारात बिना दुल्हन के लौटी वापस

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। जिले के पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात वैवाहिक खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब जयमाल और आधे फेरों के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्वारचार और जयमाल की रस्में हर्षोल्लास के साथ पूरी हो चुकी थीं। इसी दौरान दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद उस समय और बढ़ गया जब दूल्हे द्वारा शादी को लेकर की गई एक कथित विवादित टिप्पणी से वधू पक्ष नाराज हो गया।

गुस्साए वधू पक्ष ने शादी से इंकार करते हुए दूल्हे और उसके कुछ परिजनों को मौके पर ही बैठा लिया। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पंचायत बुलाई गई।

काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी न करने पर सहमत हो गए। समझौते के तहत वर पक्ष ने वधू पक्ष को शादी की तैयारियों में हुआ खर्च और दिए गए उपहार वापस करने की सहमति दी।

वधू पक्ष का कहना था कि यदि दूल्हा शादी को लेकर मानसिक रूप से तैयार नहीं है, तो भविष्य में बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती थी। इसी आशंका के चलते उन्होंने रिश्ता समाप्त करना ही उचित समझा।

पुलिस की मौजूदगी में लिखापढ़ी के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: 687 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न, डीआईजी वैभव कृष्ण ने ली सलामी
Next articleJaunpur News जौनपुर: कोटेदार पर FIR, जांच में स्टॉक गायब और रिकॉर्ड में हेराफेरी का खुलासा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।