Home आवाज़ न्यूज़ बंगाल चुनावों का असर पूरे भारत पर पड़ेगा’: हिमंता बिस्वा

बंगाल चुनावों का असर पूरे भारत पर पड़ेगा’: हिमंता बिस्वा

0
🔊 खबर सुनें

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव असम के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बांग्लादेशियों के आगमन के कारण पूर्वोत्तर राज्य में हिंदू जल्द ही अपना बहुमत खो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बंगाल चुनाव में निश्चित रूप से जीत हासिल होगी। असम के मुख्यमंत्री ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा अगर भाजपा 200 से अधिक सीटें जीत जाती है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। पहले चरण में भाजपा को मिले समर्थन के कारण राज्य का माहौल बदल गया है,यह भाजपा की सुनामी है।

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी पर हमला करते हुए सरमा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार वोट बैंक की राजनीति के चलते घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन उपलब्ध नहीं कराई है।सरमा ने कहा कि अगर भारत को सुरक्षित रखना है तो पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार अनिवार्य है। उन्होंने आगे कहा कि अगर घुसपैठ नहीं रोकी गई तो देश का पूरा पूर्वी हिस्सा बांग्लादेश का हिस्सा बन जाएगा।

The post बंगाल चुनावों का असर पूरे भारत पर पड़ेगा’: हिमंता बिस्वा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआदमी पार्टी में स्थिति ख़राब होने के बीच सिसोदिया ने केजरीवाल से मुलाकात की
Next articleमहाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चालकों को मराठी सिखाने का अभियान शुरू
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।