Home आवाज़ न्यूज़ ‘पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले सातों सांसदों को लोग कभी माफ...

‘पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले सातों सांसदों को लोग कभी माफ नहीं करेंगे’: संजय सिंह का राघव चड्ढा समेत AAP सांसदों पर तीखा हमला

0
🔊 खबर सुनें

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को राघव चड्ढा समेत सात AAP राज्यसभा सांसदों के भाजपा में विलय पर तीखा पलटवार किया।

AAP मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए संजय सिंह ने कहा, “भाजपा ने पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू कर दिया है। पंजाब के साथ यह घोर धोखा और गद्दारी है। पंजाब की जनता इन सातों गद्दार सांसदों को कभी माफ नहीं करेगी।”

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को पंजाब सरकार की फ्री बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था, नहरों में पानी पहुंचाना, महिलाओं को 1000-1500 रुपये मासिक सहायता और 10 लाख तक मुफ्त इलाज जैसे काम बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं। इसलिए ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर AAP नेताओं को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने नाम लेकर कहा कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक, राजिंदर गुप्ता, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह — ये सभी पंजाब की जनता के आशीर्वाद से राज्यसभा पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने पंजाब की पीठ में छुरा घोंप दिया है।

संजय सिंह ने राघव चड्ढा के “राइट मैन इन रॉन्ग पार्टी” वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “जिन लोगों ने किसानों के खिलाफ तीन काले कानून पास किए, जिनकी पार्टी में किसानों की हत्या करने वालों के बेटे हैं, उनके साथ जाकर वे ईमानदारी की बात करते हैं? कोई यकीन नहीं करेगा।”

उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि इस गद्दारी और धोखेबाजी का जवाब वे जरूर देंगी।

The post ‘पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले सातों सांसदों को लोग कभी माफ नहीं करेंगे’: संजय सिंह का राघव चड्ढा समेत AAP सांसदों पर तीखा हमला appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: राघव चड्ढा सहित 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
Next articleबॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘भूत बंगला’ 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची, 8वें दिन 5.75 करोड़ कमाए; ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।