Home आवाज़ न्यूज़ झालमुड़ी मैंने खाई, झाल टीएमसी को लगी’: पीएम मोदी

झालमुड़ी मैंने खाई, झाल टीएमसी को लगी’: पीएम मोदी

0
🔊 खबर सुनें

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की सराहना की, कृष्णानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मतदान के दौरान राज्य में हिंसा बहुत कम हुई, जो पिछले 50 वर्षों में सबसे कम है, और इसका श्रेय उन्होंने चुनाव आयोग को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पिछले 50 वर्षों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है जिसमें हिंसा को न्यूनतम स्तर पर रखा गया है, पहले कई मायनों में अराजकता और गुंडागर्दी का दौर चल रहा था।

प्रधानमंत्री ने कहा मैं चुनाव आयोग को हार्दिक बधाई देता हूं; उन्होंने बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को एक बार फिर से स्थापित किया है ,मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों की भी सराहना करता हूं अब तक मिली जानकारी के आधार पर, मतदान प्रतिशत सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ रहा है। भाजपा के चुनावी अभियान को बढ़ावा देते हुए मोदी ने कहा कि राज्य के सभी लोग बदलाव चाहते हैं और पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि टीएमसी कई जिलों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

The post झालमुड़ी मैंने खाई, झाल टीएमसी को लगी’: पीएम मोदी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपश्चिम बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में सुतली बम से हमला
Next articleबंगाल में मतदान के बीच सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी को कड़ी चेतावनी दी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।