Jaunpur के खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार खुटहन थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रसूलपुर स्थित रामअधार इंटर कॉलेज के पास जंगल क्षेत्र में कुछ लोग छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर वध के लिए ले जाने की फिराक में हैं।
सूचना के बाद पुलिस टीम ने सेवई नाला के आगे रसूलपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद फायरिंग जारी रही। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में हसनैन उर्फ गज्जू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान हसनैन उर्फ गज्जू पुत्र हद्दीश निवासी बीरी समसुद्दीनपुर थाना खुटहन, हाल निवासी लेदरही थाना खेतासराय के रूप में हुई है।
घटना के दौरान इकबाल उर्फ गज्जू निवासी लमहन थाना महाराजगंज और आशिक निवासी बीरी समसुद्दीनपुर थाना खुटहन मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू, रस्सी और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर पहले से गोवध निवारण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया






