Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News संस्कार ग्लोबल स्कूल में मनाई गई अंबेडकर जयंती

Jaunpur News संस्कार ग्लोबल स्कूल में मनाई गई अंबेडकर जयंती

0
🔊 खबर सुनें

 

बदलापुर। तहसील मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व तहसीलदार अमरनाथ पाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनोज पाल (प्रबंधक) ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल विनोद तिवारी, निदेशक एवं संचालक फूलचंद्र शर्मा, कार्यक्रम अधीक्षक प्रियंबदा, काउंसलर नीतू जायसवाल, शेषनाथ शर्मा, राकेश उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, शिवानी तिवारी, बबीता बिंद और सोनू बिंद सहित अन्य कर्मचारियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की और समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष अमरनाथ पाल ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News यूपी पंचायत चुनाव: 22 अप्रैल को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
Next articleJaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार प्रजापति की उपस्थिति में पट्टी नरेंद्रपुर में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।