गाजीपुर (भुड़कुड़ा) – जिले के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरा खास गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मऊ से वाराणसी जा रही कृषक एक्सप्रेस के सामने बुजुर्ग आ गया।
ट्रेन चालक ने दी स्टेशन मास्टर को सूचना
घटना के बाद ट्रेन चालक ने जखनिया स्टेशन मास्टर को तत्काल इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया।
मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच, शिनाख्त नहीं
कोतवाल के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच है। मृतक ने चेकदार शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। उसके पास से एक पॉलिथीन में कुछ दवाइयां मिली हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी बीमारी से ग्रसित हो सकता था।
आत्महत्या या दुर्घटना? पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आसपास के थानों को मृतक की तस्वीरें भेजकर शिनाख्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि यह आत्महत्या थी या हादसा।
मृतक की पहचान के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















