Home आवाज़ न्यूज़ तीन दशकों में दूसरी बार मई में गर्मी की नरमी, नौतपा में...

तीन दशकों में दूसरी बार मई में गर्मी की नरमी, नौतपा में भी राहत के आसार

0
🔊 खबर सुनें

पिछले 30 वर्षों में दूसरी बार मई का महीना गर्मी और लू से राहत भरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में इस बार मई में लू का प्रभाव नहीं दिखा और मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे पहले 2021 में भी मई में गर्मी के तेवर ढीले थे।

इस साल मई में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम सामान्य से ठंडा रहा है। कई दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। बूंदाबांदी और नमीयुक्त पूर्वा हवाओं के कारण कई दिन तो मानसून जैसे ठंडे रहे।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसमी बदलावों के कारण अगले दो हफ्तों तक औसत साप्ताहिक तापमान सामान्य से कम रहेगा। यह सामान्य स्थिति नहीं है। आगामी 25 मई से 2 जून तक के नौतपा काल में भी गर्मी के तीव्र होने की संभावना कम है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम था। रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दशकों में मई में सबसे कम अधिकतम तापमान 2021 में 29 मई को 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2022 में 22 मई को 30.2 डिग्री और 2023 में 2 मई को 30 डिग्री सेल्सियस सबसे कम अधिकतम तापमान रहा।

मई 2021 में बने रिकॉर्ड:

तारीख अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
29 मई 27.8
30 मई 28.6
20 मई 28.8
19 मई 30.6

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, अमौसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र, लो ट्रफ, और नमीयुक्त पूर्वा हवाओं के संयुक्त प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। अगले दो हफ्तों तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी की संभावना है।

क्या है नौतपा?

नौतपा 25 मई से 2 जून के बीच नौ दिनों की अवधि है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस दौरान आमतौर पर मौसम की सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। शास्त्रों के अनुसार, यह तपन का समय होता है, लेकिन इस बार मौसम विभाग ने नौतपा में भी गर्मी के तेवर ढीले रहने का अनुमान जताया है।

The post तीन दशकों में दूसरी बार मई में गर्मी की नरमी, नौतपा में भी राहत के आसार appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश ने भारत के साथ 180 करोड़ रुपये के रक्षा अनुबंध को किया रद्द
Next articleयूपी में आंधी-बारिश से भारी तबाही: 51 की मौत, बिजली आपूर्ति ठप, सीएम ने दिए राहत के निर्देश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।