बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार डीसीएम ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 31 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा गांव रौंडा के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। डीसीएम में चालक समेत 36 मजदूर और उनके परिवार के लोग सवार थे, जो पंजाब के मोड़ा से हरदोई जिले के शाहजहांपुर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, डीसीएम चालक को नींद की झपकी आने के कारण उसका पैर एक्सीलेटर पर अधिक दब गया, जिससे वाहन की गति बढ़ गई और वह आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया।
यह भी पढ़ें: इटावा में भीषण सड़क हादसा: डीएफसी ओवरब्रिज की दीवार से टकराया ट्रक, केबिन में फंसकर चालक की दर्दनाक मौत
हादसे में डीसीएम में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से 27 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
The post बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, 31 घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.



