Home आवाज़ न्यूज़ राजनाथ सिंह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक: पाकिस्तान सीमा पर सतर्कता बढ़ाने...

राजनाथ सिंह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक: पाकिस्तान सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, CDS और सेना प्रमुख मौजूद

0
🔊 खबर सुनें

पाकिस्तान के साथ युद्धविराम के बाद भारत ने सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान से सटी सीमा की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए।

बैठक में चर्चा
सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में पश्चिमी सीमा की मौजूदा सुरक्षा स्थिति और इससे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह समीक्षा ऐसे समय में की गई है, जब सीमावर्ती क्षेत्रों में गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ाई जा रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करना और संभावित खतरों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेना था।

भारत-पाक युद्धविराम
हाल के तनाव के बाद 10 मई को शाम 5 बजे पाकिस्तान की अपील पर भारत ने युद्धविराम पर सहमति जताई। भारत से मिली शिकस्त के बाद आतंकियों का पनाहगाह कहलाने वाला पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और तनाव रोकने की गुहार लगाने लगा। भारत ने अपनी शर्तों पर युद्धविराम स्वीकार किया और सख्त चेतावनी दी कि किसी भी आतंकी घटना या गतिविधि को युद्ध की शुरुआत माना जाएगा।

तनाव की वजह: ऑपरेशन सिंदूर
6-7 मई की मध्यरात्रि 1:05 से 1:30 बजे के बीच भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस 25 मिनट के ऑपरेशन में 24 मिसाइलों से नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। इनमें पांच ठिकाने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में और चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों पर आतंकियों की भर्ती और प्रशिक्षण होता था। इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की भी मौत हुई।

पहलगाम हमले का बदला
ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई थी। उस दिन आतंकियों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और हिंदुओं को निशाना बनाकर 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी।

The post राजनाथ सिंह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक: पाकिस्तान सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, CDS और सेना प्रमुख मौजूद appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleमजीठा में जहरीली शराब से हुई मौतों के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: भगवंत मान..
Next article‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आज रात होगा रिलीज: आमिर खान की फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह, 20 जून को होगी रिलीज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।