ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से नौकरी की तलाश में निकली दो किशोरियों को तीन युवकों ने झांसा देकर अपनी कार में बैठाया। आरोपियों ने उन्हें पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर जबरन बीयर पिलाई और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेरठ के जानी क्षेत्र में एक किशोरी को कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर दूसरी किशोरी के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपी संदीप, अमित और गौरव रातभर गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर की सीमाओं से गुजरते हुए एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे। इस दौरान वे कई टोल प्लाजा और हाईवे कैमरों के दायरे में आए, लेकिन पुलिस की नजर में नहीं आए। लगभग 12 घंटे तक चली इस वारदात ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठाए हैं।
कैसे हुई वारदात
प्रतापगढ़ की रहने वाली पीड़िता किशोरी गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर में अपने परिवार के साथ रहती है। उसने 7 मई को खुर्जा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 6 मई की शाम 7 बजे वह अपनी सहेली के साथ नौकरी की तलाश में घर से निकली थी। तभी अमित और संदीप ने कार में उन्हें बैठा लिया। कुछ दूरी पर उन्होंने अपने साथी गौरव को भी कार में शामिल किया।
आरोपियों ने रास्ते में बीयर खरीदी और दोनों किशोरियों को जबरन पिलाई। रात 1:30 बजे तक वे पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार घुमाते रहे। घर जाने की जिद करने पर आरोपियों ने अश्लील हरकतें शुरू कीं। विरोध करने पर मारपीट की और मेरठ के जानी क्षेत्र में एक किशोरी को कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे और दूसरी किशोरी के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों की गिरफ्तारी
7 मई की सुबह करीब 7 बजे आरोपियों ने पीड़िता को खुर्जा के मंदिर मार्ग पर पुराने हाईवे पर छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। शनिवार दोपहर अरनिया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों—संदीप और अमित (सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा) और गौरव (लोनी, गाजियाबाद)—को गिरफ्तार कर लिया।
कानूनी कार्रवाई
पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मेरठ में कार से फेंकी गई किशोरी की मौत हो गई थी। उसकी शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
The post छह जिलों में रातभर हाईवे पर घूमे दरिंदे: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, सहेली को कार से फेका appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













