Home आवाज़ न्यूज़ बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, दो की...

बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल

0
🔊 खबर सुनें

बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने एक बोलेरो कार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दलसराय गांव के पास रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ, जब बोलेरो बहराइच से लखनऊ जा रही थी।

हादसे में बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी पांच घायलों को रामनगर पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी हुआ हादसा

इससे पहले, 22 अप्रैल को गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, खड़ी कार का ड्राइवर पंक्चर टायर बदल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लग गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित किया गया। तेज रफ्तार कार में एक पालतू कुत्ता भी था, जिसकी हादसे में मौत हो गई।

The post बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के खिलाफ उबाल, तल्लीताल बाजार बंद; कड़ी कार्रवाई की मांग
Next articleभारत ने अटारी सीमा पर नियमों में दीmढील, फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को मिली राहत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।