Home आवाज़ न्यूज़ राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई , अधिकारियो को खासे...

राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई , अधिकारियो को खासे निर्देश..

0
🔊 खबर सुनें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाओं को आत्मीयता के साथ सुना।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाओं को आत्मीयता के साथ सुना और अधिकारियों को परिवेदनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। प्रत्येक फरियादी की समस्या को सुनना और उसका निस्तारण सुनिश्चित करना हमारी सरकार का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, राजस्व, मनरेगा, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत दी।

बता दे की इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और आमजन भी उपस्थित रहे जनसुनवाई के दौरान जयपुर के निवासी रामसिंह राजोरिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल को चावल के एक दाने पर उकेरी अयोध्या स्थित रामलला मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। भजन लाल शर्मा ने राजोरिया की माइक्रो आर्ट की प्रशंसा की। राजोरिया ने सूक्ष्मतम हस्तलिखित श्री भगवत् गीता के बारे में भी मुख्यमंत्री भजन लाल को अवगत कराया।

The post राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई , अधिकारियो को खासे निर्देश.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleइस समय राज्य के दर्जे पर बात नहीं करूंगा, मैंने अपना सम्मान खो दिया है: जम्मू-कश्मीर हमले पर उमर अब्दुल्ला
Next articleमुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की NIA हिरासत के बाद पटियाला कोर्ट में लाया गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।