Home आवाज़ न्यूज़ गुजरात के सूरत में एक इमारत की 8वीं मंजिल पर लगी भीषड़...

गुजरात के सूरत में एक इमारत की 8वीं मंजिल पर लगी भीषड़ आग, 50 लोगों को बचाया गया..

0
🔊 खबर सुनें

सूरत के वेसु इलाके में हैप्पी एक्सेलेंसिया बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर आग लग गई, जो तुरंत ही तीन ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

सूरत के वेसु इलाके में हैप्पी एक्सेलेंसिया बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर आग लग गई, जो तीन ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। जानकारी के अनुसार, 50 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी तक, कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।

आग की घटना पर बोलते हुए हर्ष संघवी ने कहा, “सूरत शहर के वेसु इलाके में हैप्पी एक्सेलेंसिया सोसाइटी के यू-2 की 9वीं मंजिल पर आज सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में यह ऊपर और नीचे की मंजिलों तक फैल गई। अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को आपातकालीन कर्मियों ने सीढ़ियों और सुरक्षा हार्नेस का उपयोग करके सफलतापूर्वक बचाया।

The post गुजरात के सूरत में एक इमारत की 8वीं मंजिल पर लगी भीषड़ आग, 50 लोगों को बचाया गया.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबेंगलुरु : मुस्लिम लड़की और उसके हिंदू पुरुष मित्र को परेशान करने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार..
Next articleप्रधानमंत्री मोदी को दी गई वाराणसी सामूहिक बलात्कार की घटना की जानकारी, दोषियों के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ के दिए गए आदेश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।