आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मालीपुर मछलीशहर पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय के पीछे किराए पर रहकर नीट की तैयारी कर रहे छात्र की गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अंगद राजभर, निवासी भादो गांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंगद राजभर पढ़ाई के साथ-साथ जीविका चलाने के लिए पहले मछलीशहर पड़ाव स्थित एक निजी हड्डी अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में कार्यरत था। लगभग एक माह पूर्व उसने वहां का काम छोड़कर सिपाह मोहल्ले के एक अन्य अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। काम के बाद वह अपने कमरे में लौटकर पढ़ाई करता था।
गुरुवार शाम वह अपने किराए के कमरे में अचेतावस्था में मिला। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे अहियापुर मोड़ स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जहर से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
चिकित्सकों द्वारा जहर के सेवन से मौत की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छात्र की मौत के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





