Home आवाज़ न्यूज़ गुजरात: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की...

गुजरात: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत, कई घायल..

0
🔊 खबर सुनें

गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे के पास एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे के पास एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद कई विस्फोट हुए, जिससे फैक्ट्री के कई हिस्से ढह गए। मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। डीसा ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विजय चौधरी ने कहा, “डीसा नगरपालिका के अग्निशमन कर्मी मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से से 7 मजदूरों की मौत हो गई और 5 मजदूर गंभीर घायल हो गए। फैक्ट्री डीसा के धुनवा रोड पर है। दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। अभी तक सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री का खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि, अभी तक कंपनी के पास इसका लाइसेंस था या नहीं इसकी जानकारी नहीं सामने आई है।

The post गुजरात: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत, कई घायल.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleझारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर में लोको पायलट समेत तीन की मौत
Next articleसंभल की शाही जामा मस्जिद समिति सफेदी का खर्च उठाएगी, सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।