Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार

Jaunpur News चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। जिले के बक्शा थाना पुलिस ने गुरुवार को चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि यह युवक कुछ दिन पहले इस बाइक को चुराया था । उसे आज बेचने के लिए ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बीते 24 मार्च को कुल्हनामऊ गांव में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर यूपी 62 बीपी, 3955

को अज्ञात चोर उठा ले गए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस के हाथ काफी अहम सुराग लग गए।

क्षेत्राधिकार सदर परमानंद कुशवाहा के निर्देशन में

बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह अपराधियों की सुरागरशि में लगे थे । इस दौरान मालूम पड़ा की

क्षेत्र से चोरी की गई एक बाइक को एक व्यक्ति आज बचने के लिए जा रहा है।

बक्शा थाने के उपनिरीक्षक हृदयानंद, हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर यादव, शिव प्रकाश यादव, रणविजय सिंह ने घेराबंदी करके गोरियापुर बाईपास से मोटरसाइकिल लेकर जा रहे युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान सिद्धेश मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्र निवासी ग्राम सरांवा थाना मछलीशहर के रूप में हुई है।

उसने यह भी बताया कि यह बाइक 24 मार्च को कुल्हना मऊ गांव से हमने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव के हस्तक्षेप से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
Next articleJAUNPUR NEWS आदर्श शांति शिक्षण संस्थान और आदर्श किड्स प्ले स्कूल में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here