Home आवाज़ न्यूज़ अमित शाह : 2 हुर्रियत समूहों ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद से नाता...

अमित शाह : 2 हुर्रियत समूहों ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद से नाता तोड़ने की घोषणा की..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

अमित शाह ने कहा कि हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट और डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट ने अलगाववाद से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अलगाववादी समूहों हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट और डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट ने अलगाववाद से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है। इस घटनाक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक “बड़ी जीत” बताते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों ने ” जम्मू-कश्मीर से अलगाववाद को पूरी तरह से बाहर निकाल दिया है।

अमित शाह ने कहा कश्मीर में अलगाववाद इतिहास बन चुका है। मोदी सरकार की एकीकरण नीतियों ने अलगाववाद को जम्मू-कश्मीर से बाहर निकाल दिया है। उन्होंने कहा, “हुर्रियत के दो संगठनों, जेएंडके पीपुल्स मूवमेंट और डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट ने अलगाववाद से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है।” शाह ने कहा मैं भारत की एकता को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए इस कदम का स्वागत करता हूं और ऐसे सभी समूहों से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और हमेशा के लिए अलगाववाद को खत्म करें। यह प्रधानमंत्री जी के विकसित, शांतिपूर्ण और एकीकृत भारत के निर्माण के सपने की बड़ी जीत है।

The post अमित शाह : 2 हुर्रियत समूहों ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद से नाता तोड़ने की घोषणा की.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशादी के 2 हफ्ते बाद यूपी में महिला और उसके प्रेमी ने पति की हत्या की..
Next articleकंगना रनौत ने कुणाल कामरा पर निशाना साधा , कही ये बात..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।