Home आवाज़ न्यूज़ पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों को ले जा रही बस के पास...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों को ले जा रही बस के पास बम विस्फोट; 5 की मौत, 10 घायल

0
🔊 खबर सुनें

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे बम विस्फोट होने से पांच अधिकारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि रविवार को अशांत दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे बम विस्फोट होने से पांच अधिकारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस प्रमुख ज़फ़र ज़मानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के एक जिले नौशकी में हुआ। मृतकों और घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है, लेकिन संदेह बलूच लिबरेशन आर्मी पर जा रहा है, जिसने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला किया था, ट्रेन में सवार लगभग 400 लोगों को बंधक बना लिया था और 26 बंधकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर सभी 33 हमलावरों को मार गिराया था।

तेल और खनिज से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है। जातीय बलूच निवासियों ने लंबे समय से केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है – एक आरोप जिसे इस्लामाबाद नकारता है। बलूच लिबरेशन आर्मी केंद्र सरकार से आजादी की मांग कर रही है। इससे पहले,आईएसपीआर के एक बयान में कहा गया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम नौ आतंकवादी और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। आईएसपीआर ने कहा कि शुक्रवार रात को मोहमंद जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में सात आतंकवादी मारे गए। हालांकि, बयान में कहा गया कि भीषण गोलीबारी के दौरान दो सैनिक भी मारे गए।

The post पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों को ले जा रही बस के पास बम विस्फोट; 5 की मौत, 10 घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur Breaking News डॉ. अजय सिंह बने भाजपा मछलीशहर सांगठनिक जिला के नए जिलाध्यक्ष
Next articleविराट कोहली ने BCCI के परिवार पर प्रतिबंध नियम पर व्यक्त की निराशा, कहा ये
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।