प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से 30 मौतों के बाद सीएम योगी की सरकार ने इंतजाम सुधारने के लिए आशीष गोयल और भानु गोस्वामी की तैनाती करने का फैसला किया है

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से 30 मौतों के बाद सीएम योगी की सरकार ने इंतजाम सुधारने के लिए आशीष गोयल और भानु गोस्वामी की तैनाती करने का फैसला किया है. ये दोनों 2019 अर्धकुंभ के अनुभवी अधिकारी हैं. दोनों अधिकारियों के पास इस तरह के आयोजन का अनुभव रहा है.बता दे की दोनों अधिकारियों का अनुभव अर्धकुंभ 2019 में अत्यधिक सफल रहा था, जब उन्होंने विजय किरण के साथ मिलकर कुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। भानु गोस्वामी उस समय प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे, जबकि आशीष गोयल अर्धकुंभ मेला के प्रभारी थे। अब उनके अनुभव का लाभ महाकुंभ के आयोजन में लिया जाएगा।
राज्य सरकार इस घटना से बेहद आहत है. खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस घटना के बाद से बेहद भावुक दिख रहे हैं. बुधवार को मौनी अमावस्या पर उमड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के कारण यह घटना घटी थी. अब इंतजामों को और भी चाकचौबंद और व्यवस्थित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दो सबसे भरोसेमंद आईएएस अधिकारियों को महाकुंभ में भेजा है.
इसके साथ ही प्रयागराज की सीमा से लगे जिलों के वाहनों को जिला सीमाओं पर रोक दिया जा रहा है, साथ ही 4 फरवरी तक शहर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई विशेष पास जारी नहीं किए जाएंगे और बिना किसी अपवाद के क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सड़कों पर काम करने वाले रेहड़ी-पटरी वालों को खाली जगहों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि यातायात में कोई व्यवधान न हो। श्रद्धालुओं को जमीनी स्थिति के अनुसार आने-जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। मेले के भीतर सभी होल्डिंग क्षेत्रों में भोजन और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अमृत स्नान 3 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन होगा।
The post महाकुंभ भगदड़: हादसे के बाद योगी सरकार ने अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

