Home आवाज़ न्यूज़ गाजा युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने 4 इजरायली सैनिकों को...

गाजा युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने 4 इजरायली सैनिकों को रिहा किया..

0
🔊 खबर सुनें

हमास ने संघर्ष विराम समझौते के तहत लगभग 200 फिलिस्तीनी कैदियों के एक समूह के बदले में चार महिला इजरायली सैनिकों को रिहा कर दिया।

फिलिस्तीनी उग्रवादी आंदोलन हमास ने शनिवार को गाजा में 15 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से हुए संघर्ष विराम समझौते के तहत लगभग 200 फिलिस्तीनी कैदियों के एक समूह के बदले में चार महिला इजरायली सैनिकों को रिहा कर दिया। चार सैनिकों – करीना एरीव, डेनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी और लिरी अलबाग -को गाजा में रेड क्रॉस को सौंप दिया गया। लिरी अलबाग, करीना एरीव, डेनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी, सभी स्वस्थ हैं इसके बाद में आईडीएफ बेस पर वह सब माता-पिता से मिलेंगी।

ये सभी चारों सैनिक गाजा के किनारे एक निगरानी चौकी पर तैनात थे और उन्हें हमास के लड़ाकों ने अगवा कर लिया था, जिन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के दौरान उनके बेस पर कब्जा कर लिया था। यह दुसरे चरण की बंधकों की ये रिहाई 19 जनवरी को इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम शुरू होने के बाद से दूसरा है। पहले चरण में हमास ने 90 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में तीन इजरायली नागरिकों को इसराइल को सौंप दिया था।

कतर और मिस्र की मध्यस्थता और संयुक्त राज्य अमेरिका के समर्थन से महीनों की वार्ता के बाद हुए संघर्ष विराम समझौते ने पहली बार लड़ाई रोक दी है। समझौते के पहले छह सप्ताह के चरण में, हमास ने इजरायली जेलों में बंद सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में बच्चों, महिलाओं, वृद्धों और बीमारों तथा घायलों सहित 33 बंधकों को रिहा करने पर सहमति व्यक्त की है, जबकि इजरायली सैनिक गाजा पट्टी में अपने कुछ ठिकानों से पीछे हट जाएंगे।

The post गाजा युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने 4 इजरायली सैनिकों को रिहा किया.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमेरठ: सुहैल गार्डन में पांच लोगों की नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी नईम बाबा ढेर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
Next articleगूगल मैप का इस्तेमाल कर दिल्ली से काठमांडू तक साइकिल से यात्रा कर रहे फ्रांसीसी पर्यटक पहुंचे बरेली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।