Home आवाज़ न्यूज़ सैफ अली खान पर हमला करने वाले की हुई पहचान, ऐसे घर...

सैफ अली खान पर हमला करने वाले की हुई पहचान, ऐसे घर में घुसा था हमलावर

0
🔊 खबर सुनें

मुंबई पुलिस के मुताबिक, सैफ अली खान पर हमला रात करीब 2.30 बजे हुआ। पुलिस को संदेह है कि हमलावर चोरी की नीयत से फायर एस्केप सीढ़ियों के जरिए अभिनेता के घर में घुसा और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

अभिनेता सैफ अली खान पर आज सुबह बांद्रा स्थित उनके घर में एक घुसपैठिये ने कई बार चाकू से हमला किया। मुंबई पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि घुसपैठिया चोरी करने के इरादे से बिल्डिंग की फायर एस्केप सीढ़ियों के रास्ते सैफ अली खान के घर में घुसा था।

यह हमला रात 2.30 बजे बच्चों के कमरे में हुआ, जहाँ एक घरेलू सहायिका ने किसी घुसपैठिये के बारे में शोर मचाया। इसके बाद, सैफ अली खान कमरे में घुसे और घुसपैठिये से भिड़ गए। इस लड़ाई के दौरान अभिनेता को छह बार चाकू घोंपा गया और घरेलू सहायिका के हाथ में भी मामूली चोटें आईं। घुसपैठिया, जिसकी पहचान हो चुकी है, मौके से फरार हो गया और पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए 10 टीमें गठित की हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले से दो घंटे पहले के सीसीटीवी फुटेज में कोई भी व्यक्ति उनकी हाउसिंग सोसायटी में प्रवेश करते नहीं दिखा।

सैफ अली खान के अलावा उनकी टीम की एक महिला सदस्य भी सैफ के बांद्रा स्थित घर में घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

The post सैफ अली खान पर हमला करने वाले की हुई पहचान, ऐसे घर में घुसा था हमलावर appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी: घने कोहरे के साथ अब यूपी में बारिश का अलर्ट,इन जगहों पर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट..
Next articleजानलेवा हमले की घटना के बाद सैफ अली खान की हुई सर्जरी, डॉक्टर ने बताया खतरे से बाहर हैं जान..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।