Home आवाज़ न्यूज़ 30 किमी तक घसीटा…रास्ते भर बिखरे लाश के चीथड़े, नायब तहसीलदार की...

30 किमी तक घसीटा…रास्ते भर बिखरे लाश के चीथड़े, नायब तहसीलदार की गाड़ी ने युवक को कुचला

0
🔊 खबर सुनें

बहराइच ज़िले में नायब तहसीलदार की गाड़ी ने एक बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया। यही नहीं 30 किमी तक लाश को घसीटा। रास्ते भर लाश के चीथड़े बिखर मिले।

बहराइच में बृहस्पतिवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ज़िले में नायब तहसीलदार नानपारा की गाड़ी ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। भीषण घटना के बाद चालक ने रुकने की बजाय कार को और तेज भगा दिया, जिसकी वजह से शव करीब 30 किमी तक घसिटता चला गया। उसके शरीर के चीथड़े तक उड़ गए।

घटना के बाद जिसने भी लाश देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए। भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाश पहचानना तक मुश्किल हो रहा था। घटना के समय नायब तहसीलदार के गाड़ी में सवार होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक़ हादसा रामगांव थाना क्षेत्र में चौपाल सागर के पास बहराइच-नानपारा मार्ग पर हुआ। मूल रूप से पयागपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार हालदार (35) अपनी भांजी प्रियंका को छोड़ने उसके घर लखीमपुर खीरी के गोला तक गए थे।

घटना पर जानकारी हुए एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि हादसा वीभत्स था और शव को नायब तहसीलदार के वाहन द्वारा लगभग 30 किमी तक घसीटा गया। उन्होंने आगे कहा की मृतक के आने के समय और नायब तहसीलदार के निकलने के समय का मिलान सीसीटीवी के आधार पर किया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

The post 30 किमी तक घसीटा…रास्ते भर बिखरे लाश के चीथड़े, नायब तहसीलदार की गाड़ी ने युवक को कुचला appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 15: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना की फिल्म 1500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल
Next articleहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की उम्र में निधन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।