Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली: केजरीवाल ने किया संजीवनी योजना का एलान , 60 साल से...

दिल्ली: केजरीवाल ने किया संजीवनी योजना का एलान , 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज..

0
🔊 खबर सुनें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने का एलान किया है। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी दिल्लीवासियों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने का एलान किया है। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी दिल्लीवासियों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। इस योजना के शुरू होने पर दिल्ली के लाखों बुजुर्गों को लाभ होगा।

बता दे की इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद दिल्ली की हर महिला के खाते में 2100 रुपये भेजे जाएंगे। दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी जनता के लिए बड़े-बड़े ऐलान कर रही है। ऑटो चालकों के लिए 5 गारंटी और ‘महिला सम्मान योजना’ की राशि बढ़ाने की घोषणा के बाद अब अरविन्द केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए यह बड़ा ऐलान किया है।

AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज जो घोषणा करने जा रहा हूं, वह शायद भारत के इतिहास में कभी नहीं हुई। बुजुर्गों की वजह से आज हम हैं। आज हम जहां पहुंचे हैं, वहां आप लोगों ने देश को बनाया है। बुजुर्गों ने 24 घंटे महेनत करके परिवार का पालन पोषण किया।

केजरीवाल ने कहा कि बुढ़ापे में एक चीज तकलीफ देती है। जैसे उम्र बढ़ती है इलाज की चिंता सताती है। बुढ़ापे में अच्छे लोगों को तड़पते देखा है। हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं। 60 साल के बाद बुज़ुर्ग का इलाज फ्री करवाएंगे। इलाज के लिए कोई लिमिट नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बीमारी का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन एक-दो दिन में शुरू हो जाएंगे। AAP के कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे।

The post दिल्ली: केजरीवाल ने किया संजीवनी योजना का एलान , 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिग्गज भारतीय आलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा..
Next articleराजस्थान: बीकानेर की फील्ड फायरिंग रेंज में तोप अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, 2 जवानो की मौत और एक घायल..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।