Home आवाज़ न्यूज़ यूपी उपचुनाव अपडेट: गाजियाबाद सीट से जीती भाजपा 69,676 वोटों से हुई...

यूपी उपचुनाव अपडेट: गाजियाबाद सीट से जीती भाजपा 69,676 वोटों से हुई जीत, BJP कुंदरकी सीट पर भी बड़ी जीत की ओर..

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है ,भाजपा सात सीटों पर आगे है। यूपी कीे कानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा ने जीत दर्ज कर ली है। जबकि एक सीट पर सपा ने बढ़त बना रखी है।

खैर विधानसभा सीट
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 26वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 87044 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 52250 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 11653 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 6905 वोट मिले हैं।

मिर्जापुर की मझवां सीट
मिर्जापुर की मझवां सीट पर मतगणना के 22वें राउंड में भाजपा 3871 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 55181 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 51310 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 23657 मत मिले। भाजपा खेमे में उत्साह बढ़ रहा है।

मुरादाबाद की कुंदरकी सीट
मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार हाजी रिजवान को हर राउंड में पीछे छोड़ते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी है। 18वें राउंड की गिनती तक रामवीर सिंह लगातार आगे रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा जीत की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही है। इसी बीच रामवीर सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है।

मैनपुरी की करहल सीट
मैनपुरी की करहल सीट पर मतगणना के 24 राउंड पूरे हो चुके हैं। बात करें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 20 हजार 658 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनको 83094 वोट मिले हैं, तो वहीं अखिलेश यादव के जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 62,526 मत प्राप्त कर सके हैं। यहां मतगणना के 32 चक्र हैं, जिसके बाद अब महज आठ चक्र बचे हैं। इसमें वोटों का ये अंतर बड़ी चुनौती है।

The post यूपी उपचुनाव अपडेट: गाजियाबाद सीट से जीती भाजपा 69,676 वोटों से हुई जीत, BJP कुंदरकी सीट पर भी बड़ी जीत की ओर.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअणुशक्ति नगर परिणाम: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद आगे
Next articleयूपी उपचुनाव चुनाव परिणाम LIVE: 9 विधानसभा सीटों पर प्रमुख उम्मीदवारों की सूची
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।