Home आवाज़ न्यूज़ Aazamgarh News : आजमगढ़ में पेट्रोल डालकर पड़ोसियों ने युवक को जलाया,...

Aazamgarh News : आजमगढ़ में पेट्रोल डालकर पड़ोसियों ने युवक को जलाया, घेरकर लगाई आग, हालत गंभीर..

0
🔊 खबर सुनें

आजमगढ़ में पेट्रोल डालकर पड़ोसियों ने युवक को जला दिया , तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आजमगढ़ में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है , यहाँ पर कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर एक युवक को जला दिया , तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद युवक गंभीर रूप से झुलस गया है । इलाज के लिए उसे मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव निवासी 30 वर्षीय गुलशन का उसके गांव के कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। गुलशन पड़ोस के गांव में दूध लेने गया था। जब वह पैदल घर की ओर लौट रहा था , इसी दौरान उसके विपक्षी दो युवक आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और नौबत हाथापाई तक आ गयी। इसके बाद विपक्षी युवक ने फोन कर घर से कुछ और लोगों को बुला लिया। पास में एक व्यक्ति पेट्रोल बेच रहा था। विपक्षी युवक ने पेट्रोल से भरा गैलन गुलशन के ऊपर डाल दिया ,और आग लगा दी।

जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए किसी तरह से आग पर काबू पाया गया । युवक को लेकर परिवार वाले फूलपुर में निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। युवक को लेकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन मंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है । मौके की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में गाँव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सरायमीर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दो युवकों में आपस में विवाद के बाद घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post आजमगढ़: आजमगढ़ में पेट्रोल डालकर पड़ोसियों ने युवक को जलाया, घेरकर लगाई आग, हालत गंभीर.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमणिपुर में बढ़ती हिंसा के बीच अमित शाह करेंगे एक और उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक
Next articleUP उपचुनाव: भाजपा पर अखिलेश यादव का तंज, कहा ‘लखनऊ और दिल्ली वाले इंजन…’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।