Home आवाज़ न्यूज़ गाजियाबाद: 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस में लगी आग,...

गाजियाबाद: 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस में लगी आग, वीडियो वायरल

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज (14 नवंबर) बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस में आग लग गई। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे बस में कम से कम 15 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बस में आग कौशांबी थाना क्षेत्र के पास लगी थी। रिपोर्ट के अनुसार फायर स्टेशन वैशाली जिला गाजियाबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि श्री श्री रेजीडेंसी कौशांबी थाने के पीछे एक स्कूल बस में आग लग गई है। सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय, फायर स्टेशन वैशाली अपनी टीम और 02 फायर टैंकरों के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए।

कुछ ही देर में अग्निशमन सेवा इकाई ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग लगने के समय बस में 15 से 16 बच्चे सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग को पूरी तरह से बुझाने के बाद अग्निशमन सेवा इकाई मुख्य अग्निशमन अधिकारी के आदेशानुसार फायर स्टेशन वैशाली के लिए रवाना हो गई।

The post गाजियाबाद: 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस में लगी आग, वीडियो वायरल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमुंबई एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा कड़ी, जांच जारी
Next article‘मोदी युग का अंत हो रहा है’: शरद पवार ने विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर कहा ये
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।