Home आवाज़ न्यूज़ कासगंज में भूस्खलन में चार महिलाओं की मौत, कई फंसी, बचाव अभियान...

कासगंज में भूस्खलन में चार महिलाओं की मौत, कई फंसी, बचाव अभियान जारी

0
🔊 खबर सुनें

कासगंज में हुए हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम, पुलिस और विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी हटवाई। बचाई गई महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया।

कासगंज में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, मिट्टी खोदते समय करीब एक दर्जन महिलाएं मिट्टी के टीले के नीचे दब गईं। चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिट्टी के नीचे एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं के दबे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम, पुलिस और विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी हटवाई। बचाई गई महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने एक बच्ची समेत चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया है।जिलाधिकारी मेगा रूपम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

दुर्घटना में 3 महिलाएं और बच्चे की मौत:

  • -सरस्वती पत्नी रघुवीर निवासी रामपुर थाना बाजार कासगंज, उम्र 27 वर्ष
  • -राम बेटी पत्नी दानपाल उम्र 27 वर्ष निवासी कासगंज
  • -प्रेमा देवी पत्नी गंगा प्रसाद, उम्र 36 वर्ष, निवासी कासगंज
  • -पिंकी पुत्री मनपाल

दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम:

  • -महेश्वरी पत्नी चंद्रपाल निवासी रामपुर थाना व जिला कासगंज उम्र 42 वर्ष को उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
  • -कृष्णा पत्नी सुरेश निवासी कुन्नौर, थाना कासगंज उम्र 45 वर्ष को उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
  • -प्रेम सिंह पुत्र नाथू सिंह, उम्र 30 वर्ष
  • -अर्जुन, पुत्र शिशुपाल, उम्र 8 वर्ष, निवासी कटोर
  • -हेमवती पत्नी भूपेंद्र उम्र 36 वर्ष निवासी रामपुर हेमवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैसिंह, उम्र 10 वर्ष, निवासी कासगंज

The post कासगंज में भूस्खलन में चार महिलाओं की मौत, कई फंसी, बचाव अभियान जारी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना, महाराष्ट्र चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
Next articleमणिपुर: मुठभेड़ में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद राहत शिविर से 2 मैतेई लोग पाए गए मृत, 6 लापता
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।