Home आवाज़ न्यूज़ आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, पुलिस करवाई...

आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, पुलिस करवाई में जुटी

0
🔊 खबर सुनें

आजमगढ़ में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के अतर्गत आलमपुर गांव में पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान उम्र 55 वर्ष की बीती रात करीब 1 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। गोली कनपटी में लगी है। बगल में सोए एक विकलांग व्यक्ति और घर में सोए परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। वहीं गांव के कुछ लोगों ने बताया कि रात में उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।

सुबह लगभग 7 बजे परिवार के लोग जब घर से बाहर निकले तब उन्हें घटना की जानकारी हो पाई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गईl

The post आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, पुलिस करवाई में जुटी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारतीय सिनेमा में योगदान के लिए मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
Next articleआखिरी समय में चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी करेंगे हरियाणा यात्रा का नेतृत्व: इन क्षेत्रों में हो सकती है यात्रा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।